स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रताप स्कूल के रित्विक सोलंकी ने जीता रजत पदक

स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रताप स्कूल के रित्विक सोलंकी ने जीता रजत पदक

Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। नई दिल्ली में आयोजित 86वीं दिल्ली स्टेट वार्षिक एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में प्रताप स्कूल के खिलाड़ी रित्विक सोलंकी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। रित्विक ने ट्रायथलॉन-बी (अंडर-14) वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।  रित्विक का नॉर्थ जोन नेशनल एवं नेशनल स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयन हुआ है। प्रतियोगिता से विद्यालय लौटने पर विजेता खिलाड़ी का विद्यालय परिसर में जोरदार स्वागत किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक  सत प्रकाश नंबरदार, प्रधानाचार्या दया दहिया, अकादमिक डायरेक्टर डॉ. सुबोध दहिया, राजू नंबरदार, बिजेंद्र उपस्थित रहे। विद्यालय के संस्थापक  सत प्रकाश नंबरदार ने कहा कि खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए विद्यालय प्रबंधन द्वारा हर संभव सुविधा एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बेहतर मंच प्रदान करना है, ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

Kharkhoda News (2)

About The Author

Related Posts