दारेवाला की साध-संगत ने 41 बच्चों को बांटी स्टेशनरी
ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा में उमड़ी साध-संगत, ‘स्माइल ऑन इनोसेंट फेस’ मुहिम के तहत जरूरतमंद बच्चों की मदद
Published On
Stationery Sistributes: गोरीवाला, (सच कहूँ/अनिल)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन एमएसजी अवतार माह की खुशी में रविवार को एमएसजी डेरा सच्चा सौदा एवं मानवता भलाई केंद्र अलखपुर धाम, अहमदपुर दारेवाला में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया गया। नामचर्चा में ब्लॉक के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में साध-संगत पहुंची। कार्यक्रम की शुरूआत ब्लॉक प्रेमी सेवक अनिल इन्सां ने प्रार्थना के बाद विनती का शब्द बोलकर की। इसके बाद कविराजों ने जन्मदिन, नाम, प्रेम और कव्वालियों के माध्यम से गुरु महिमा का गुणगान किया।
नामचर्चा के बाद पूज्य गुरु जी द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई के कार्यों में शामिल ‘स्माइल ऑन इनोसेंट फेस’ मुहिम के तहत 41 बच्चों को स्टेशनरी एवं अन्य जरूरी सामान वितरित किया गया। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।
ब्लॉक प्रेमी सेवक अनिल इन्सां ने साध-संगत को एमएसजी अवतार माह की बधाई देते हुए कहा कि समाज सुधार और मानवता कल्याण के लिए चलाए जा रहे सेवा कार्यों में सभी को बढ़-चढ़कर योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन कार्यों का उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता करना और समाज में मानवता व भाईचारे की भावना को मजबूत करना है।