कैराना कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान किया तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया
कैराना। कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान शराब तस्करी के धंधे में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से पांच लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया है। एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार रात्रि कस्बे की इमामगेट चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र त्यागी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। Kairana News
इसी दौरान पुलिस टीम ने नगर के रामड़ा रोड पर निर्माणाधीन पानी की टंकी के निकट से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से पांच लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता अहसान निवासी बड़ा इमामबाड़ा कस्बा कैराना बताया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सम्बंधित धारा के तहत मुकदमा दर्ज करके अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। Kairana News