Gurugram Restaurant Blast: गुरुग्राम में बर्गर किंग रेस्तरां में ब्लास्ट, खाना छोड़कर भागे लोग

सेक्टर-14 मार्केट में शनिवार देर रात हुआ हादसा

Published On

Gurugram Restaurant Blast:गुरुग्राम (हि.स.)। शहर की व्यस्त सेक्टर-14 मार्केट में शनिवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक फूड रेस्टोरेंट के एयर कंडीशनर का कंप्रेसर अचानक फट गया। धमाका इतना तेज था कि रेस्टोरेंट में मौजूद ग्राहक भोजन छोड़कर बाहर की ओर भागने लगे। विस्फोट के कारण आसपास लगे शीशे टूट गए और कांच के टुकड़े परिसर में फैल गए। घटना के समय बाजार में वीकेंड के कारण काफी चहल-पहल थी। तेज आवाज सुनते ही आसपास के दुकानदार और बाजार में मौजूद लोग घबरा गए। कुछ दुकानदारों ने एहतियातन अपनी दुकानों के शटर तक बंद कर दिए। Gurugram News

हालांकि, राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। जिस स्थान पर आउटडोर कंप्रेसर यूनिट लगी थी, उस समय उसके आसपास कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। रेस्टोरेंट के अंदर मौजूद ग्राहक और कर्मचारी भी सुरक्षित बताए गए हैं। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की राइडर टीम और भीमनगर फायर स्टेशन से अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आसपास के क्षेत्र को खाली कराया और स्थिति को नियंत्रित किया।

प्रारंभिक जांच में कंप्रेसर के अत्यधिक गर्म होने की संभावना पर विचार किया जा रहा है। विशेषज्ञ यह भी जांच कर रहे हैं कि लंबे समय तक एसी चलने, वेंटिलेशन में कमी, धूल जमा होने या गैस प्रेशर से जुड़ी किसी तकनीकी खराबी की इस घटना में भूमिका रही या नहीं। फिलहाल हादसे के तकनीकी कारणों की जांच जारी है। अधिकारियों द्वारा सुरक्षा मानकों और आवश्यक तकनीकी निरीक्षण को संतोषजनक पाए जाने के बाद ही रेस्टोरेंट को दोबारा शुरू करने पर फैसला लिया जाएगा। Gurugram News

About The Author

Related Posts