Rahul Gandhi: छात्रों की मांगों पर राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन से की हस्तक्षेप की अपील, प्रदर्शनकारियों से मिलने का किया आग्रह

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन से प्रदर्शनकारी छात्रों से मुलाकात कर उनकी मांगों के समाधान की अपील की

Published On

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने झारखंड में छात्र आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर प्रदर्शनकारी छात्रों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करने और उनकी मांगों का समाधान निकालने की अपील की है। गांधी ने गत 14 अगस्त को श्री सोरेन को पत्र लिखा था। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन संविधान में निहित लोकतांत्रिक अधिकारों का महत्वपूर्ण हिस्सा है और कांग्रेस पार्टी छात्रों के इस अधिकार का पूरा समर्थन करती है।

उन्होंने कहा कि झारखंड में छात्र राज्य में आयोजित भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने प्रदर्शन को शांतिपूर्ण बताते हुए छात्रों की मांगों को जायज करार दिया। पत्र में उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा गठित समिति के माध्यम से छात्रों के साथ संवाद शुरू किए जाने की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि कई मांगों पर सरकार और छात्रों के बीच सहमति बनी है लेकिन इसके बावजूद आंदोलन जारी है और कुछ छात्र अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री सोरेन से प्रदर्शनकारी छात्रों के प्रतिनिधियों से स्वयं मुलाकात करने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे सरकार की प्रतिबद्धता मजबूत होगी और छात्रों की शेष चिंताओं के समाधान का रास्ता साफ होगा। उन्होंने कहा कि भारत का भविष्य देश के युवाओं में है और संकट की इस घड़ी में उनके साथ खड़ा होना जरूरी है।

New Delhi
Rahul Gandhi: छात्रों की मांगों पर राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन से की हस्तक्षेप की अपील, प्रदर्शनकारियों से मिलने का किया आग्रह

About The Author

Related Posts