पुलिसकर्मी को मुफ्त राइड नहीं  देने पर ऑटो का चालान काटा

गुरुग्राम में मुफ्त राइड से इनकार पर ऑटो चालक का चालान? पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल

Published On

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram News: सेक्टर-56 रेपिड मेट्रो स्टेशन के पास कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी द्वारा मुफ्त राइड नहीं मिलने पर आॅटो चालक का चालान काट दिया गया। इस घटना का एक वीडियो इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। समाचार लिखे जाने तक वीडियो की पुष्टि नहीं हो पाई थी। पुलिस की ओर से भी इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी रेपिड मेट्रो स्टेशन के पास सवारी के इंतजार में खड़े एक आॅटो में बैठता दिखाई देता है। आॅटो चालक पुलिसकर्मी से कहता है कि उसने पहले से आॅनलाइन बुकिंग स्वीकार कर रखी है और उसकी सवारी आने वाली है। इसलिए वह इस समय नहीं जा सकता।

चालक के मना करने पर पुलिसकर्मी ऑटो से उतर जाता है। वीडियो में आगे दिखाई देता है कि पुलिसकर्मी आॅटो की मोबाइल फोन से तस्वीरें खींचने लगता है। ऑटो चालक इसका विरोध करता है, लेकिन पुलिसकर्मी कथित तौर पर उसकी बात नहीं सुनता और ऑनलाइन चालान जारी कर देता है। ऑटो चालक का आरोप है कि वह पुलिसकर्मी पहले भी कई बार उससे मुफ्त में यात्रा कर चुका है और किराया तक नहीं दिया। चालक का कहना है कि जब उसने इस बार मुफ्त राइड देने से इनकार किया तो पुलिसकर्मी ने अपनी वर्दी का रौब दिखाते हुए उसका चालान काट दिया। 

Gurugram News

About The Author

Related Posts