Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में बारिश से बदला मौसम मिजाज, बारिश को लेकर अलर्ट जारी

उमस से राहत, वायु गुणवत्ता में भी सुधार

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली-एनसीआर में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। शनिवार सुबह हुई हल्की से मध्यम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। इस बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली है। Delhi NCR Weather

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों तक यह राहत बनी रहेगी और लगातार बादल छाए रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 22 अगस्त को आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं हवा में नमी का स्तर काफी ऊंचा बना हुआ है।

23 अगस्त को हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस दिन पारा 33 डिग्री पर लुढ़क सकता है। 24 अगस्त को भी हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है, जिसमें तापमान 34 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि, 25 अगस्त से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 25, 26 और 27 अगस्त के लिए 'आंशिक रूप से बादल छाए रहने' का पूर्वानुमान जारी किया है। इन तीनों दिनों में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। Delhi NCR Weather

लगातार हो रही बारिश और हवा के बदले रुख के चलते दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर काफी हद तक कम हो गया है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, अधिकांश इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक अब ग्रीन और यलो जोन में पहुंच गया है। दिल्ली में आनंद विहार में एक्यूआई 166 और चांदनी चौक में 102 दर्ज किया गया है, जो यलो जोन में आता है। वहीं, आयानगर (73), बुराड़ी क्रॉसिंग (74), और कैंटोनमेंट एरिया (71) जैसे इलाकों में हवा काफी साफ है।

अलीपुर (90) और आशोक विहार (82) में भी हवा की गुणवत्ता संतोषजनक बनी हुई है। नोएडा के सेक्टर-1 (84), सेक्टर-62 (82) और सेक्टर-125 (85) में हवा साफ है। हालांकि, सेक्टर-116 नोएडा में एक्यूआई 114 दर्ज किया गया है। वहीं, गाजियाबाद में इंदिरापुरम (47) और गोविंदपुरम (52) में बेहतरीन हवा दर्ज की गई है, जबकि वसुंधरा (110) और वेद विहार लोनी (111) में हवा का स्तर मध्यम बना हुआ है। Delhi NCR Weather

About The Author

Related Posts