भारतीय महिला टीम को नीदरलैंड्स से करना पड़ा हार का सामना

भारतीय महिला टीम को नीदरलैंड्स से करना पड़ा हार का सामना

Published On

एम्स्टलवीन (एजेंसी)। भारतीय महिला टीम हॉकी विश्व कप के दूसरे दौर में अपने ग्रुप चरण के प्रदर्शन को दोहरा नहीं सकी और उसे नीदरलैंड्स की मजबूत टीम से शुक्रवार को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। नीदरलैंड्स की तरफ से यिब्बी जानसेन ने दूसरे ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर नीदरलैंड्स को 1-0 से आगे कर दिया। फ्रेडेरिक माटला ने 38वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर नीदरलैंड्स को 2-0 से आगे कर दिया। इस तरह भारत को टूनार्मेंट में अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा।

भारत को तीन बार की मौजूदा चैंपियन नीदरलैंड्स ने 2-0 से हराया। भारत ने दोनों गोल पेनल्टी कॉर्नर पर खाए; पहला गोल यिब्बी जानसेन ने पहले क्वार्टर में और दूसरा गोल फ्रेडरिक माटला ने तीसरे क्वार्टर में किया। जानसेन ने मैच के शुरूआती दो मिनटों में ही पेनल्टी कॉर्नर से गोल करके मौजूदा चैंपियन को बढ़त दिला दी। इसके बाद तीसरे क्वार्टर में माटला ने नीदरलैंड्स की बढ़त को दोगुना कर दिया; उनका ड्रैग फ्लिक एक भारतीय डिफेंडर से टकराकर नेट में चला गया। भारत का इस हार के बाद अगला मुकाबला आॅस्ट्रेलिया से 23 अगस्त को होगा। इससे पहले चीन और आॅस्ट्रेलिया के बीच मैच 1-1 से बराबर रहा था। भारत का चीन से ग्रुप चरण में मैच 2-2 से बराबर रहा था लेकिन भारत ने अगले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से हराया था। भारत का इंग्लैंड से आखिरी मैच गोल रहित बराबर रहा था।

About The Author

Related Posts