प्रताप नगर व छछरौली के 50 टीबी मरीजों को वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने वितरित की न्यूट्रिशन किट

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रताप नगर में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में उपलब्ध कराई पोषण सामग्री

Published On

Nutrition Kits distributed: प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेन्द्र कुमार)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रताप नगर में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में टीबी मरीजों को न्यूट्रिशन किट वितरित की गईं। विश्वास फाउंडेशन के सहयोग से प्रताप नगर और छछरौली क्षेत्र के 50 टीबी मरीजों को पोषण सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

डॉ. जितेंद्र कुमार ने मरीजों को पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए नियमित दवाओं के साथ संतुलित भोजन लेने की सलाह दी। किट में प्रोटीन पाउडर, भुने चने, दालें, मूंगफली, गुड़ सहित अन्य पौष्टिक खाद्य सामग्री शामिल हैं। मेडिकल आॅफिसर डॉ. परमिंदर पाल सिंह ने भी मरीजों को किट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया और इलाज पूरा होने तक हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में डॉ. जितेंद्र कुमार, जसपाल सिंह, प्रिया नर्सिंग आॅफिसर, रमेश काउंसलर सहित स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About The Author

Related Posts