शहर में एक भी स्ट्रीट लाइट बंद न रहे, महापौर सुनीता दयाल

महापौर बोलीं -खराब या नई लाइट की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करें, त्योहारों से पहले प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने पर दिया जोर

Published On

गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: राजधानी दिल्ली से सटे हॉट सिटी में शुमार  शहर गाजियाबाद की प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए महापौर सुनीता दयाल ने प्रकाश विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के कारण स्ट्रीट लाइट खराब होने की शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जाए। शहर में एक भी लाइट बंद नहीं मिलनी चाहिए। जहां नई लाइट लगाने की आवश्यकता है, वहां भी प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए। महापौर ने कहा कि आगामी त्योहारों को देखते हुए अभी से प्रकाश व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त कर लिया जाए, ताकि त्योहारों के दौरान विभाग पर अतिरिक्त दबाव न पड़े।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायत मिलते ही टीम मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करे। उन्होंने कहा कि पार्षद और शहरवासी कहीं भी बंद लाइट या नई लाइट लगाने की आवश्यकता की सूचना नगर निगम को दे सकते हैं। ऐसी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। पार्षदों से भी अपने-अपने क्षेत्रों की प्रकाश संबंधी समस्याओं की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है, ताकि उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण हो सके। महापौर ने बताया कि नगर निगम शहर को साफ-सुंदर और बेहतर सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए लगातार विकास कार्य करा रहा है। डेकोरेटिव पोल, फुटपाथ, क्रॉसिंग और पेंटिंग के साथ ही सड़कों व नालों के निर्माण और सुधार के कार्य भी विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति पर हैं। इसी क्रम में बेहतर प्रकाश व्यवस्था को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

Ghaziabad News (2)
Ghaziabad News

About The Author

Related Posts