Fraud Alert: सात साइबर अपराधी ठगी करते धरे गए

बिहार के नवादा जिले के वारिसलीगंज क्षेत्र का मामला

Published On

नवादा (हि.स.)। बिहार के नवादा जिले के वारिसलीगंज में बढ़ते साइबर अपराध के विरुद्ध जिले के कप्तान अभिनव धीमान के दिशा निर्देश पर मंगलवार काे की गई छापेमारी में वारिसलीगंज पुलिस ने कुल सात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें थाना क्षेत्र के चकवाय पंचायत स्थित ईंट भट्ठा के समीप से तीन,गौसपुर बगीचा से दो एवं चैनपुरा गांव स्थित बगीचा से दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। 

गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से किमती कुल 15 एण्ड्रॉयड मोवाइल जब्त किया गया.पकरीबरावां एसडीपीओ सुजय विद्यार्थी ने मंगलवार को वारिसलीगंज थाना परिसर स्थित सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों की पहचान नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के चकवाय गांव निवासी गौरव कुमार, शुभम कुमार, मसुदा गांव निवासी सन्टु कुमार, चैनपुरा गांव निवासी सौरभ कुमार, अपसढ़ गांव निवासी साहिल कुमार, कादिरगंज थाना क्षेत्र के गोयठाडीह गांव निवासी कन्हैया कुमार एवं कौआकोल थाना क्षेत्र के रामपुर, बलुआ गांव निवासी सचिन कुमार के रूप में की गई। 

एसडीपीओ ने बताया कि पुलिसिया पूछताछ में गिरफ्तार साइबर अपराधियों ने अपनी-अपनी संलिप्तता स्वीकारते हुए बताया कि बजाज व रिलायंस फाइनेंस कंपनी के अलावा अन्य कंपनियों से लोन दिलाने के नाम पर भोलेभाले लोगों को अपना शिकार बनाते रहा। एसडीपीओ ने बताया कि साइबर अपराधियों के विरुद्ध छापेमारी लगातार जारी रहेगी. प्रेसवार्ता में थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे। 

About The Author

Related Posts