Van Mahotsav: सावित्रीबाई फुले कन्या कॉलेज में पेड़ लगाकर मनाया वन महोत्सव
प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार ने छात्राओं को पौधों के संरक्षण और प्रदूषण से पर्यावरण बचाने के लिए किया प्रेरित
Published On
खरखौदा,(सच कहूं)। उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा के निर्देशानुसार, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा की युवा शाखा द्वारा जारी युवा गतिविधि कैलेंडर 2026-27 के अंतर्गत सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय में, प्राचार्य प्रोफेसर अनिल कुमार के नेतृत्व में यूथ नॉडल ऑफिसर डॉ सारिका, एनएसएस इकाई, विशेष दिवस सेल के संयुक्त तत्वावधान में वन महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर अनिल कुमार ने छात्राओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनका संरक्षण करने एवं पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ योगिता, डॉ सारिका, डॉ सुषमा, डॉ प्रदीप, डॉ विजयदीप आदि स्टाफ सदस्य एवं कर्मवीर मौजूद रहे।