Kuras Championship: स्टेट कुराश चैंपियनशिप में प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण पदक। 

मंदीप मलिक और विश्वजीत मलिक ने स्टेट कुराश चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीते, लुधियाना में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

Published On

खरखौदा,(सच कहूं)। सहारनपुर, उत्तर प्रदेश में आयोजित जूनियर स्टेट कुराश चैंपियनशिप में प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में मंदीप मलिक ने 60 किलोग्राम से अधिक भारवर्ग तथा विश्वजीत मलिक ने 60 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दोनों खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप के लिए हुआ है, जिसका आयोजन लुधियाना, पंजाब में किया जाएगा। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रताप स्कूल में उनका स्वागत किया गया।

विद्यालय पहुंचने पर द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया, प्रधानाचार्या दया दहिया, अकादमिक डायरेक्टर डॉ. सुबोध दहिया, कोच मोहित पंवार, रोहित दहिया, विशाल मलिक एएसआई, सीआईएसएफ  ने खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर द्रोणाचार्य अवार्डी ओम प्रकाश दहिया ने कहा कि दोनों खिलाड़ी इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन कर चुके हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार भी दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीतेंगे और विद्यालय, प्रदेश तथा देश का नाम रोशन करेंगे।

About The Author

Related Posts