कर्मचारी से कहासुनी के बाद  समझाने पहुंचे ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या

प्याऊ मनिहारी में ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या, शराब पी रहे युवकों से विवाद के बाद वारदात

Published On

सोनीपत (सच कहूँ न्यूज़)। Sonipat News: गांव प्याऊ मनिहारी में रविवार देर रात एक ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब ढाबा संचालक के कमरे पर रहने वाले एक कर्मचारी ने किराए के कमरों के पास शराब पी रहे युवकों को तेज रफ्तार में स्कूटी चलाने से टोक दिया। उक्त युवकों की कर्मचारी के साथ कहासुनी हो गई। विवाद  ज्यादा बढ़ता देख कर्मचारी ने विवाद की जानकारी  ढाबा संचालक नरेंद्र खत्री को दी। ढाबा संचालक तुरंत मौके पर पहुंचा और युवको को समझाने का प्रयास किया।

इसी दौरान आरोपी अमन यादव ने नरेंद्र के साथ भी गाली गलौज की और कथित तौर पर पिस्तौल निकाल कर उसकी छाती में गोली मार दी।  गोली लगने से नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।  उन्हें तत्काल नरेला स्थित अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सा ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी मोकै से फरार  हो गए।  घटना की सूचना कुंडली थाना पुलिस को दी गई।  सूचना मिलने के पश्चात पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरा की फुटेज कंगाल रही है। 

करीब 10 साल से प्याऊ मनिहारी में चल रहा था ढाबा

मृतक के चचेरे भाई मंजीत ने बताया कि नरेंद्र कुंडली का रहने वाला था और करीब 10 साल से क्या मनियारी में ढाबा चल रहा था करीब 6 साल पहले उसकी शादी हुई थी। परिवार में उनकी पत्नी और दो छोटे बेटे हैं।  जिनकी उम्र करीब दो और चार साल है। नरेंद्र के पिता मकान बनाने का ठेका लेते हैं।  जबकि नरेंद्र और उसका भाई हर्ष वंश कॉलोनी स्थित मित्रा दा ढाबा के नाम से चला रहा था। नरेंद्र की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

प्लांट पर  एक कर्मचारी रहता था

नरेंद्र के ढाबे से करीब आधा किलोमीटर दूर उमाशंकर कॉलोनी में नरेंद्र खत्री का पानी का प्लांट है।  प्लांट के साथ उसने किराए के कमरा बना रखे हैं।  जिनकी देखरेख निखिल करता है। आरोप है कि अमन यादव ने पहले निखिल के साथ मारपीट की थी इसी बात को लेकर नरेंद्र अमन यादव के पास पहुंचा था।  जहां दोनों के बीच विवाद के दौरान फायरिंग की गई। मनजीत ने बताया कि रविवार रात प्लांट के नजदीक करीब 20 से 22 युवक कथित तौर पर बैठकर शराब पी रहे थे।

इस इसी दौरान उनमें से एक योग तेज रफ्तार से स्कूटी चलाते हुए वहां से आया । स्कूटी की तेज रफ्तार को देखकर नरेंद्र के कर्मचारी ने युवक को धीरे और आराम से चलने के लिए कहा । इसी बात को लेकर अमन यादव और कर्मचारी निखिल के बीच कहां सुनी शुरू हो गई। आरोप है कि युवक और उसके साथ मौजूद लोगों ने गाली गलौज शुरू कर दी विवाद बढ़ने पर हाथापाई की स्थिति बन गई। घटना की सूचना ढाबा संचालक नरेंद्र खत्री को दी गई । वह प्लाट पर पहुंचा वहां मौजूद अमन यादव को समझाने और मामला शांत करने का प्रयास किया। इस दौरान अमन ने नरेंद्र के साथ गाली  गलोज की।  मामला बढने के बाद आरोपी ने पिस्तौल निकाल ली और नरेंद्र खत्री की छाती में गोली मार दी।  गोली लगते नरेंद्र गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।  

वारदात के बाद वहां मौजूद लोगों मे अफरा तफरी मच गई। नरेंद्र को तत्काल नरेला के अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनो के  मुताबिक आरोपी अमन पेपर मिल कॉलोनी में रहता है। गोली चलाने के बाद आरोपी मोके  से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जांच के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

About The Author

Related Posts