Blood Donation Camp: दोहा, कतर के डेरा श्रद्धालुओं ने दिखाया अवतार माह की खुशी में उत्साह

जरूरतमंदों के लिए किया 42 यूनिट रक्तदान

Published On

दोहा, कतर (सच कहूँ न्यूज)। सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अवतार माह के उपलक्ष्य में विदेशों में भी मानवता भलाई के कार्य बड़े स्तर पर जारी हैं। इसी कड़ी में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी दोहा (कतर) के वॉलेंटियर्स द्वारा स्थानीय हैमद हॉस्पिटल के ब्लड सेंटर में एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में कतर में रहने वाले डेरा श्रद्धालुओं ने उत्साह और सेवा भाव के साथ हिस्सा लिया। कैंप के दौरान सेवादारों ने कुल 42 यूनिट रक्तदान किया, जिसमें 37 यूनिट ब्लड और 5 यूनिट प्लेटलेट्स शामिल हैं। Doha News

अस्पताल प्रशासन और डॉक्टर्स की टीम ने वॉलेंटियर्स के इस जज्बे और निस्वार्थ सेवा की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कतर जैसे देश में रक्तदान कर शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पूज्य गुरुजी की प्रेरणा से डेरा श्रद्धालु देश हो या विदेश, हर जगह मानवता की सेवा में सबसे आगे रहते हैं। वॉलंटियर्स ने बताया कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ही वे विदेशों में रहकर भी असहाय और जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने के लिए समय-समय पर रक्तदान जैसे परोपकारी कार्य करते रहते हैं। Doha News

About The Author

Related Posts