Entertainment News: अनुष्का रंजन-आदित्य सील के घर गूंजी किलकारी, जुड़वा बेटियों के बने माता-पिता
कपल ने सोशल मीडिया पर एक संयुक्त पोस्ट के जरिए अपने प्रशंसकों के साथ खुशखबरी साझा की
मुंबई। अभिनेत्री अनुष्का रंजन और अभिनेता आदित्य सील के घर दोहरी खुशियां आई हैं। दोनों अब जुड़वा बेटियों के माता-पिता बन गए हैं। कपल ने सोशल मीडिया पर एक संयुक्त पोस्ट के जरिए अपने प्रशंसकों के साथ यह खुशखबरी साझा की। उन्होंने अपनी बेटियों के नाम भी बताए हैं। Entertainment News
सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीर में दो नवजात बच्चियां बेहद खूबसूरत सजाए गए गार्डन जैसे बैकग्राउंड में नजर आ रही हैं। तस्वीर में फूलों, तितलियों, पक्षियों और हल्के रंगों का इस्तेमाल किया गया है। इस खास पोस्ट के साथ कपल ने अपनी बेटियों के नाम वीरा और माही बताए। अनुष्का और आदित्य ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि उनकी जिंदगी में आई इन नन्ही बच्चियों ने उनके जीवन को नई रोशनी से भर दिया है। उन्होंने इस नए सफर के लिए प्यार और आभार भी व्यक्त किया।
बॉलीवुड सितारों ने दी बधाई | Entertainment News
जैसे ही अनुष्का और आदित्य के माता-पिता बनने की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। फिल्म और टेलीविजन जगत से जुड़े कई कलाकारों ने कमेंट के जरिए कपल को शुभकामनाएं दीं। अरसलान गोनी, आकृति आहूजा, राशि खन्ना, रकुल प्रीत सिंह, कुणाल कपूर, करण ग्रोवर, कृति कामरा, सान्या मल्होत्रा, करिश्मा तन्ना, सोहा अली खान, भूमि पेडनेकर, गौहर खान और अहाना कुमरा सहित कई सितारों ने कपल को बधाई दी। वहीं, मसाबा गुप्ता, अपारशक्ति खुराना, नेहा धूपिया, अथिया शेट्टी और जैस्मिन भसीन समेत कई कलाकारों ने प्यार भरे इमोजी के जरिए अपनी खुशी जाहिर की। Entertainment News