Cleanliness Campaign: प्रेमपुरा धाम गढ़ी में डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने चलाया सफाई अभियान
साफ सफाई से जहां सुन्दरता बढती है वहीं रोगों और बीमारियों को रोकने में भी मदद मिलती है: पूज्य गुरु जी
Cleanliness Campaign: गढ़ी, (सच कहूँ/मुकेश)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के वचन है कि साफ सफाई से जहां सुन्दरता बढती है वहीं रोगों और बीमारियों को रोकने में भी मदद मिलती है। इसी को ध्यान में रखते हुए एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र प्रेमपुरा धाम गढ़ी में रविवार को सफाई अभियान चलाया गया। हिसार और हांसी के अलग-अलग ब्लॉकों से बड़ी संख्या में सेवादारों ने पहुंचकर सेवा कार्य में हिस्सा लिया। Hisar News
इस दौरान सेवादारों ने दरबार परिसर की साफ-सफाई करने के साथ-साथ दरबार के बाहर पार्किंग की तरफ पड़े कचरे को भी व्यवस्थित किया। सफाई के बाद पूरे क्षेत्र का नजारा देखते ही बन रहा था। अभियान में बरवाला ब्लॉक, भोजराज ब्लॉक, हांसी ब्लॉक और प्रेमपुरा धाम गढ़ी ब्लॉक से बड़ी संख्या में सेवादार पहुंचे। बरवाला ब्लॉक के ब्लॉक प्रेमी सेवक मास्टर ईश्वर सिंह इन्सां, भोजराज ब्लॉक के ब्लॉक प्रेमी सेवक सूबे सिंह इन्सां, 15 मेंबर हरिकिशन इन्सां व तेजभान इन्सां सहित अनेक सेवादारों ने सेवा कार्य में भाग लिया।
इस दौरान सच्चे नम्र सेवादार एडवोकेट जगदीप इन्सां, वीरेंद्र कुलाना इन्सां, अमीर इन्सां, अनिल इन्सां, इंद्र इन्सां और मोहनलाल इन्सां सहित अन्य सेवादार मौजूद रहे। इस दौरान नाम चर्चा का भी आयोजन किया गया। प्रेमपुरा धाम गढ़ी ब्लॉक के ब्लॉक प्रेमी सेवक बलवान इन्सां ने पवित्र नारा धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा लगाकर नाम चर्चा की शुरूआत की। सेवा कार्य के साथ-साथ शब्द वाणी भी चलती रही, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। Hisar News
