डिफेंस ने बचाया, अटैक ने निराश किया; ऑस्ट्रेलिया से ड्रॉ के बाद भारत का सेमीफाइनल सपना टूटा
ऑस्ट्रेलिया से बराबरी ने बिगाड़ा खेल, सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हुई भारतीय महिला टीम
एम्स्टलवीन, (एजेंसी)। भारत का एक और जबरदस्त और जज्बे से भरा प्रदर्शन। लेकिन उनका सफर यहीं खत्म होता है, क्योंकि सेमीफाइनल में पहुँचने के लिए उन्हें आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत की जरूरत थी। भारत ने आॅस्ट्रेलिया से रविवार को गोल रहित ड्रा खेला और इसके साथ ही उसका महिला हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया।
भारत को दूसरे दौर में पूल ई के अपने पहले मैच में नीदरलैंड्स से 0-2 से हार झेलने के बाद गहरा झटका लगा था। उसे सेमीफाइनल की उम्मीदों के लिए आॅस्ट्रेलिया से हर हाल में मैच जीतना था। जीतने की कोशिश में भारत ने अंतिम मिनटों में अपने गोलकीपर को भी हटा लिया था और अतिरिक्त स्ट्राइकर मैदान में उतार दिया था ,लेकिन अंत में गतिरोध नहीं टूट पाया। इससे पहले नीदरलैंड्स ने चीन को 4-1 से हराकर शान के साथ सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। भारत से ड्रा के बाद आॅस्ट्रेलिया ने भी दूसरी टीम के रूप में सेमीफाइनल में जगह बना ली। भारत ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहा और अब वह पांचवें स्थान के लिए खेलेगा। चीन ग्रुप में चौथे स्थान पर रहा और वह अब सातवें स्थान के लिए खेलेगा।