सेवादारों का अनुशासन देख मेयर हुईं प्रभावित, गुरुजी के रिकॉर्ड जानकर जताई प्रशंसा

पूज्य गुरुजी के 59वें जन्म माह पर मेलबोर्न में हरियाली का संदेश, 2200 पौधों का रोपण

Published On

ऑस्ट्रेलिया/मेलबोर्न (सच कहूँ/रंजीत बठिंडा)। पूज्य संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां जी के 59 जन्म माह के उपलक्ष्य में साध संगत द्वारा पौधा आरोपण किया गया, जिसमे साध संगत द्वारा करीब 2200 पौधे लगाए गए। साध संगत द्वारा मात्र कुछ ही घंटों में किये इस पौधा आरोपण में साध संगत ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। एमएसजी भंडारा माह मनाते हुए सह परिवार सहित , स्थानीय लोगों के साथ मिल कर पौधे लगाए।  प्राप्त जानकारी के अनुसार मेलबोर्न के क्रेनबॉर्न इलाके में, बेरविक रोटरी क्लब द्वारा करनेबॉर्न के "ब्रूकलैंड ग्रीन रेसर्व" में यह पौधा आरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे स्थानीय "केसी काउंसिल" द्वारा पौधे उपलब्ध करवाए गए व् स्थानीय लोगों से इस कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया गया ताकि यह पार्क को और हरा-भरा बनाया जा सके।

Melbourne

कौंसिल के इसी आह्वान पर साध संगत द्वारा बढ़ चढ़ कर रेगेस्ट्रेशन करवाया गया व् इस कार्यकर्म में हिस्सा लिया। कौंसिल द्वारा ग्राउंड पर 5000 के करीब पौधे बिछाये गए थे जिनमे से करीब 2200 पौधे साध संगत द्वारा लगाए गए। इस कार्यक्रम की सब से खास बात यह  रही की " शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी " की वर्दियां पहने सेवादारों के अनुसाशन को देख कर वहां मौजूद केसी (Casey Council ) कौंसिल की मेयर Michelle Crowther खुद आकर सेवादारों से मिली व् पूज्य गुरु जी व् डेरा सच्चा सौदा के बारे में जानकारी ली। सेवादारों द्वारा पूज्य पिता जी के नाम बताये गए " गिनीज बुक आॅफ रिकॉर्ड " के बारे में सुन कर वह बहुत प्रभावित हुईं व् साध संगत के साथ मिल कर पौधा आरोपण भी किया। उन्होंने सेवादारों व् पूज्य गुरु जी का धन्यवाद करते हुए सेवादारों से ,भविष्य में भी वातावरण संभाल के लिए सहयोग की अपील की। पौधा आरोपण के बाद सेवादारों ने ग्राउंड से वो सरे खाली पोर्ट ( एक खास तरह के सांचे , जिनमे पौधे नरसरी से पैक हो कर आते हैं ) भी इकठे किये।

Melbourne (3)

 

About The Author

Related Posts