मुख्यमंत्री ने किया विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, लैपटॉप, स्वीकृति पत्र, चाबी आदि का वितरण

स्कूली बच्चियों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी, सीएम ने दिया उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद

Published On

Raksha Bandhan 2026: रायबरेली, (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चियों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। बच्चियों ने मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने भी उन्हें स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया और उपहार देकर उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी सहायता प्रदान की। इस दौरान जरूरतमंद परिवारों को आवासीय पट्टे, आयुष्मान कार्ड, लैपटॉप और अन्य योजनाओं से जुड़े स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। Raebareli News

कार्यक्रम के दौरान सपेरा समुदाय के लोगों को आवासीय पट्टे प्रदान किए गए। अधिकारियों के अनुसार अब तक समुदाय के 60 लोगों को आवासीय पट्टे दिए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच पर समुदाय की पांच महिला प्रतिनिधियों संजू, अंशिका, वंदना, किरण कुमारी और राजनंदिनी को आवासीय पट्टे सौंपे। इस पहल का उद्देश्य पात्र परिवारों को आवास के लिए जमीन उपलब्ध कराकर उन्हें स्थायी आशियाने की दिशा में आगे बढ़ाना है।

लाभार्थियों को मिली योजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, लैपटॉप, स्वीकृति पत्र और आवास की चाबी सहित अन्य लाभ प्रदान किए। कार्यक्रम के दौरान रायबरेली में प्रदेश सरकार की ओर से कराए गए विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी एक लघु फिल्म के माध्यम से भी प्रदर्शित की गई।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने छोटे बच्चों के साथ भी समय बिताया। उन्होंने कई बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार कराया। मुख्यमंत्री ने बच्चों को दुलारा और उन्हें चॉकलेट व खिलौने भी दिए। वहीं, महिलाओं को फल की टोकरियां प्रदान की गईं। इससे कार्यक्रम में मौजूद लाभार्थियों और उनके परिवारों में उत्साह देखने को मिला। Raebareli News

सरकारी स्टॉलों का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति और आम लोगों तक पहुंच रहे लाभ की जानकारी ली। कार्यक्रम में रक्षाबंधन के भावनात्मक माहौल के साथ सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की झलक भी देखने को मिली। Raebareli News

About The Author

Related Posts