रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: खजुराहो-उदयपुर और श्रीगंगानगर-पुरी एक्सप्रेस आंशिक रद्द, जानें पूरी जानकारी

पूर्वी तटीय रेलवे द्वारा खुर्दा रोड मण्डल के पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म नं. 5 व 6 का अपग्रेडेशन कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु श्रीगंगानगर-पुरी-श्रीगंगानगर रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी

Published On
श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज़)। Railway News: उत्तर मध्य रेलवे द्वारा झांसी मंडल के धौलपुर - बीना स्टेशनों के मध्य वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु उदयपुर सिटी-खजुराहो-उदयपुर सिटी रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी।
 
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 19665, खजुराहो- उदयपुर सिटी एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक  21 नवंबर 2026 से 30 दिसंबर 2026 तक खजुराहो के स्थान पर दतिया से प्रस्थान करेगी। अर्थात खजुराहो -दतिया के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19666, उदयपुर सिटी-खजुराहो एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 19 नवंबर 2026 से 28 दिसंबर 2026 तक उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह दतिया तक ही संचालित होगी ।अर्थात दतिया- खजुराहो के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
 

पूर्वी तटीय रेलवे के पुरी स्टेशन पर अपग्रेडेशन कार्य श्रीगंगानगर-पुरी-श्रीगंगानगर रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 20471, श्रीगंगानगर-पुरी एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 30.08.2026, 06.09.2026, 13.09.2026, 20.09.2026, 27.09.2026, 04.10.2026, 11.10.2026 एवं 18.10.2026 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह मालतीपाटपुर स्टेशन तक संचालित होगी। अर्थात् मालतीपाटपुर-पुरी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 20472, पुरी-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 26.08.2026, 02.09.2026, 09.09.2026, 16.09.2026, 23.09.2026, 30.09.2026, 07.10.2026 व 14.10.2026 को पुरी के स्थान पर मालतीपाटपुर से संचालित होगी। अर्थात पुरी-मालतीपाटपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
indian-railways

About The Author

Related Posts