इस्सापुर खुरगान के अब्दुल समद ने रेसिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण, हर्ष

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने विजेता खिलाड़ी को किया सम्मानित

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: यमुना खादर क्षेत्र के गांव इस्सापुर खुरगान निवासी अब्दुल समद ने उत्तराखंड में आयोजित रेसिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उसकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। रेसिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे अब्दुल समद की उपलब्धि की कैराना कोतवाली प्रभारी सतीश कुमार ने भी सराहना की है। उन्होंने अब्दुल समद को सम्मानित करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

साथ ही, भविष्य में भी इस प्रदर्शन को बरकरार रखने हेतु प्रेरित किया। अब्दुल समद के पिता मेहंदी हसन कैराना तहसील में दस्तावेज लेखक हैं। बेटे के स्वर्ण पदक जीतने से परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं, गांव पहुंचने पर अब्दुल समद का ग्रामीणों ने भी जोरदार स्वागत किया। ग्राम प्रधान असलम के आवास पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उसे फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी।

ग्रामीणों ने कहा कि अब्दुल समद ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के बल पर गांव के साथ ही पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि वह भविष्य में भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल करेगा।

Kairana News (2)

About The Author

Related Posts