अंबाला में 50 करोड़ के बकाया कर पर 100 संपत्तियां होंगी कुर्क

प्रॉपर्टी टैक्स न भरने वालों पर निगम का शिकंजा

Published On

अंबाला (सच कहूँ न्यूज)। Ambala News: संपत्ति कर का भुगतान न करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ अंबाला नगर निगम ने प्रशासनिक कार्रवाई तेज कर दी है। तीन बार नोटिस भेजे जाने के बाद भी बकाए का भुगतान न करने पर निगम ने 100 बड़े बकायेदारों की संपत्तियों को कुर्क करने की तैयारी पूरी कर ली है। नगर निगम प्रशासन के अनुसार, चिन्हित की गई इन व्यावसायिक संपत्तियों पर डेढ़ लाख रुपये से लेकर 1.24 करोड़ रुपये तक का कर बकाया है। इस सूची में प्रमुख शोरूम, होटल, गोदाम, पेट्रोल पंप और बीएसएनएल जैसे संस्थान शामिल हैं।

अधिकारियों ने कुर्का आदेश जारी करने के लिए ड्राफ्ट वारंट आॅफ अटैचमेंट तैयार कर अंतिम स्वीकृति के लिए भेज दिया है। प्रशासनिक आंकड़ों के मुताबिक, नगर निगम का कुल 50 करोड़ रुपये का राजस्व संपत्ति कर के रूप में फंसा हुआ है। इसी की वसूली के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त वीरेंद्र सहरावत ने स्पष्ट किया कि बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद बकाया राशि जमा न कराने वालों के विरुद्ध कुर्की सहित अन्य सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Ambala News
Ambala News: नगर निगम कार्यालय अंबाला।

About The Author

Related Posts