‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का चौथा भाग 5 सितंबर को बठिंडा से शुरू, 29 नवंबर को पटियाला में होगा समापन

पंजाब के सबसे बड़े खेल महाकुंभ में 14 साल से लेकर 70 साल से अधिक आयु के 10 लाख खिलाड़ी लेंगे हिस्सा: भगवंत मान

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Chandigarh News: पंजाब सरकार 5 सितंबर से 29 नवंबर तक ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का चौथा भाग आयोजित करेगी, जिसमें सभी आयु वर्गों के 10 लाख से अधिक प्रतिभागियों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। पंजाब के खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करने और युवाओं की ऊर्जा को खेलों की ओर लगाने के उद्देश्य से यह शानदार खेल महोत्सव बठिंडा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में उद्घाटन समारोह के साथ शुरू होगा और पटियाला में समापन समारोह के साथ सम्पन्न होगा। वर्ष 2026 के इस भाग को अब तक का सबसे बड़ा खेल महाकुंभ बनाने की योजना बनाई गई है।

उपरोक्त जानकारी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा में लगाने और नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए खेलों को सबसे बड़ा हथियार बनाया जाएगा। पंजाब सरकार द्वारा 5 सितंबर से बठिंडा से ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ सीजन-4 की शुरूआत की जा रही है। इस साल 10 लाख से अधिक खिलाड़ियों के मैदान में उतरने की उम्मीद है, जबकि इसका फाइनल 29 नवंबर को पटियाला में खेला जाएगा। सीएम ने बताया कि पहली बार खेलों के लिए 1,794 करोड़ रुपये का बड़ा बजट रखा गया है।

गाँवों में 3,148 खेल मैदानों और 6 हजार जिम के विकास के साथ-साथ स्पोर्ट्स मेडिसिन के क्षेत्र में भी विशेष कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आइए, हम पंजाब की तीन पीढ़ियों को एक ही मैदान पर एक साथ खेलते हुए देखें और पंजाब को खेलों में अग्रणी राज्य बनाएँ। मान ने कहा कि ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का चौथा भाग 5 सितंबर को शुरू होगा और इन खेलों का उद्घाटन बठिंडा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि इस साल हमारा लक्ष्य 10 लाख खिलाड़ियों को शामिल करना है। ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ पंजाब के हर गाँव, कस्बे और शहर में छिपी खेल प्रतिभा की पहचान करने, उसे प्रोत्साहित करने और निखारने का सबसे बेहतर मंच है।

बेहद सरल पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

सीएम मान ने कहा कि इस साल कुल 38 खेल विधाओं में मुकाबले करवाए जाएंगे, जिनमें चार पैरा खेल, जैसे एथलेटिक्स, पावरलिफ्टिंग, बैडमिंटन और व्हीलचेयर बास्केटबॉल शामिल हैं। इस साल बेहद सरल पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई है और पंजीकरण बिल्कुल नि:शुल्क है। खेल विभाग ने पहली बार कोड आधारित पंजीकरण शुरू किया है, जिससे खिलाड़ी किसी भी समय और कहीं से भी पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि खेल विभाग के पोर्टल के माध्यम से भी पंजीकरण किया जा सकता है और यह प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से अपील की कि वे अपना पंजीकरण करवाएँ और इन खेलों में उत्साह के साथ हिस्सा लें। ये मुकाबले पंजाब के सभी 153 ब्लॉकों और सभी 23 जिलों को कवर करते हुए ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर करवाए जाएंगे। राज्य स्तरीय खेल 16 जिलों में आयोजित होंगे।

Chandigarh News (2)
Chandigarh News: प्रैस कॉन्फ्रैंस के दौरान पत्रकारों से बात करते मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान। 

About The Author

Related Posts