शिक्षा और रोजगार
डेरा श्रद्धालुओं ने 250 जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी और फल किए वितरित
जरूरतमंद बच्चों की मदद को आगे आई साध-संगत, स्टेशनरी और फल किए वितरित
खरड़ (सच कहूँ/एम.के. शायना)। Kharar News: शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी ब्लॉक खरड़ के सदस्यों व साध-संगत ने पावन एमएसजी अवतार माह की खुशी में मानवता भलाई के कार्य किए। इसी कड़ी में साध-संगत ने ब्लॉक खरड़ के दो सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 250 जरूरतमंद बच्चों को स्कूल पेन, पेंसिल, किताबें सहित अन्य स्टेशनरी का सामान और फल वितरित किए। जानकारी के अनुसार, बुधवार को ब्लॉक खरड़ की सच्चे नम्र सेवादार बहनों, सच्ची प्रेमी समिति की बहनों और साध-संगत ने सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल खरड़-1 तथा सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल खानपुर, खरड़ में पहुंचकर करीब 250 बच्चों को पढ़ाई का सामान वितरित किया। इस दौरान बच्चों को खाने के लिए फल भी दिए गए।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सच्चे नम्र सेवादार सुदेश इन्सां ने बताया कि पावन एमएसजी अवतार माह की खुशी में साध-संगत द्वारा जरूरतमंदों की मदद करने का निर्णय लिया गया है। इसी के तहत दोनों स्कूलों के जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा में उपयोगी स्टेशनरी, पेन, पेंसिल और फल वितरित किए गए, वहीं, दोनों स्कूलों के हैड टीचरों ने साध-संगत के इस प्रयास की सराहना करते हुए बताया कि स्कूल में बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों के बच्चे पढ़ते हैं, जिन्हें पढ़ाई के लिए इन सामानों की आवश्यकता थी। उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत द्वारा जरूरतमंद बच्चों की सहायता के लिए किया गया यह कार्य बेहद सराहनीय है। उन्होंने इस नेक कार्य के लिए डेरा श्रद्धालुओं का दिल से आभार व्यक्त किया।
