स्टार्टअप सक्सेस स्टोरी वाचन प्रतियोगिता मे अनु रही प्रथम
सावित्री बाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय में स्टार्टअप सक्सेस स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता आयोजित
Published On
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: सावित्री बाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के सहयोग से "स्टार्टअप सक्सेस स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता" का आयोजन प्राचार्य प्रोफेसर अनिल कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में उद्यमिता, नवाचार तथा सफल स्टार्टअप्स की प्रेरणादायक कहानियों के प्रति जागरूकता विकसित करना था।
प्रतियोगिता में 15 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न सफल स्टार्टअप्स की प्रेरक यात्राओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में अनु,गायत्री,खुशी, रेनू प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रही। वाणिज्य विभाग से प्राध्यापिकाएं आकांक्षा तथा पूनम उपस्थित रही।
