Blood Donation: पूज्य गुरुजी के आगमन की खुशी में सेवादारों ने किया रक्तदान
जगजीत इन्सां और जसप्रीत इन्सां ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता का दिया संदेश
सिरसा (सच कहूँ न्यूज़)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं से प्रेरित होकर और उनके द्वारा चलाये गए 176+ मानवता भलाई कार्यो में से 28 वे कार्य ट्रू ब्लड पंप के अंतर्गत आज शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों ने रक्तदान कर सेवा कार्य का संदेश दिया। यह दोनों सेवादार शाह सतनाम पुरा के निवासी है जिन्होंने पूज्य गुरु जी के आगमन की खुशी में आयोजित इस सेवा कार्य के दौरान जगजीत इन्सां और जसप्रीत इन्सां ने रक्तदान किया। Sirsa News
सेवादारों ने कहा कि जरूरतमंद मरीजों की मदद के उद्देश्य से रक्तदान करना मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने युवाओं और अन्य लोगों से भी समय-समय पर रक्तदान करने तथा समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर समिति से जुड़े सदस्यों ने रक्तदान को लेकर जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे भी सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।उल्लेखनीय है पूज्य गुरु के वचनानुसार अपनी हर ख़ुशी के अवसर पर कोई न कोई मानवता भलाई का कार्य जरूर करना चाहिए, इसी के तहत उन्होंने इस ख़ुशी के मौके पर आज खूनदान किया है। Sirsa News