Gold-Silver Price Today: सोना चमका, चांदी में गिरावट; जानें आज के ताजा भाव और आगे का रुख

सोने में सीमित दायरे में कारोबार, चांदी की कीमत घटी, सोना ₹1.63 लाख के पार, चांदी ₹2.43 लाख के करीब

Published On

MCX Gold-Silver Price: मुंबई (एजेंसी)। घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में अलग-अलग रुख देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में मामूली बढ़त दर्ज की गई, जबकि चांदी दबाव में नजर आई। वैश्विक बाजार में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान से जुड़े अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच निवेशकों की नजर कीमती धातुओं पर बनी हुई है। Gold-Silver Price Today

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 अक्टूबर 2026 एक्सपायरी वाला सोना दोपहर करीब 12 बजे ₹1,63,476 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखाई दिया। इसमें पिछले बंद भाव की तुलना में ₹247 यानी करीब 0.15 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। दिन के कारोबार में सोने ने ₹1,62,564 का निचला स्तर और ₹1,63,617 प्रति 10 ग्राम का ऊपरी स्तर छुआ। इससे संकेत मिलता है कि फिलहाल सोना सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव कर रहा है। इससे पहले सोना पिछले बंद भाव ₹1,63,229 के मुकाबले मामूली कमजोरी के साथ ₹1,63,015 प्रति 10 ग्राम पर खुला था।

चांदी पर बना दबाव | Gold-Silver Price Today

दूसरी ओर, MCX पर 4 सितंबर 2026 एक्सपायरी वाली चांदी में कमजोरी देखी गई। दोपहर करीब 12 बजे चांदी ₹2,43,678 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। यह पिछले बंद भाव के मुकाबले ₹542 यानी करीब 0.22 प्रतिशत नीचे था। कारोबार के दौरान चांदी ने ₹2,44,420 प्रति किलो का उच्चतम और ₹2,42,299 प्रति किलो का न्यूनतम स्तर छुआ। चांदी पिछले बंद भाव ₹2,44,220 की तुलना में कमजोरी के साथ ₹2,42,299 प्रति किलो पर खुली थी।

ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों का असर

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार ईरान पर अमेरिका की सख्त आर्थिक कार्रवाई और ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर संभावित सेकेंडरी सैंक्शन की आशंका से वैश्विक बाजार में अनिश्चितता बढ़ी है। ऐसे माहौल में निवेशक सुरक्षित परिसंपत्तियों की ओर रुख कर सकते हैं, जिससे सोने को समर्थन मिल रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत एक बार फिर 4,700 डॉलर प्रति औंस के स्तर से ऊपर पहुंच गई है। यह हाल के महीनों में इसकी मजबूत स्थिति को दर्शाता है। कॉमेक्स पर सोना करीब 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,708 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करता दिखा।

दूसरी ओर, चांदी करीब 68 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर लगभग स्थिर रही। विशेषज्ञों का मानना है कि आगे सोने और चांदी की दिशा तय करने में भू-राजनीतिक घटनाक्रम, अमेरिकी प्रतिबंधों, डॉलर की चाल और वैश्विक आर्थिक आंकड़ों की अहम भूमिका रहेगी। घरेलू बाजार में भी निवेशकों की नजर MCX के प्रमुख तकनीकी स्तरों पर बनी रहेगी। Gold-Silver Price Today

About The Author

Related Posts