भाजपा में टिकट को लेकर मंथन तेज, आज शाम प्रदेश कार्यालय भेजा जाएगा पैनल

जिला प्रभारी गजेन्द्र सिंह ऑडिट व सहप्रभारी जितेन्द्र शर्मा ने दावेदारों से किया वन-टू-वन संवाद

Published On

हनुमानगढ़। नगर परिषद हनुमानगढ़ के चुनाव को लेकर भाजपा में टिकट वितरण की कवायद तेज हो गई है। पार्टी की ओर से नगर परिषद चुनाव के लिए लगाए गए जिला प्रभारी गजेन्द्र सिंह ऑडिट और सहप्रभारी जितेन्द्र शर्मा जंक्शन स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। यहां टिकट की दावेदारी जताने वाले अभ्यर्थियों ने जिला प्रभारी एवं सहप्रभारी के समक्ष आवेदन जमा करवाए। Hanumangarh News

इस दौरान जिला प्रभारी गजेन्द्र सिंह ऑडिट ने दावेदारों से वन-टू-वन संवाद कर उनकी दावेदारी, क्षेत्र में सक्रियता और चुनावी तैयारियों के बारे में जानकारी ली। भाजपा सूत्रों के अनुसार मंगलवार शाम तक सभी वार्डांे से प्राप्त आवेदनों के आधार पर नामों का पैनल तैयार कर प्रदेश भाजपा कार्यालय भेजा जाएगा। प्रदेश स्तर पर विचार-विमर्श के बाद प्रत्याशियों के नाम अंतिम किए जाएंगे। पार्टी की ओर से मंगलवार शाम तक पहली सूची जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

हालांकि बुधवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का हनुमानगढ़ दौरा प्रस्तावित होने के कारण सूची बुधवार तक भी जारी हो सकती है। नगर परिषद चुनाव के लिए भाजपा की ओर से नियुक्त संयोजक ओम सोनी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में किसी तरह का असंतोष नहीं है। टिकट की दावेदारी करने वाले लगभग सभी लोग पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता हैं। Hanumangarh News

उन्होंने बताया कि कई वार्डांे में एक से अधिक कार्यकर्ताओं ने दावेदारी पेश की है, लेकिन टिकट मांगना सभी का अधिकार है। ओम सोनी ने कहा कि टिकट के लिए आवेदन करने वाले कार्यकर्ताओं ने पार्टी को आश्वस्त किया है कि टिकट किसी भी कार्यकर्ता को मिले, वे पार्टी प्रत्याशी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। कई वार्डांे में दावेदारों के बीच आपसी मतभेद की स्थिति सामने आने पर पार्टी नेताओं ने बैठकर सुलह करवाने का प्रयास भी किया है।

40 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य

ओम सोनी ने कहा कि भाजपा का पूरा प्रयास पार्टी परिवार को एकजुट रखने का है। कार्यकर्ताओं में आपसी समन्वय बनाकर चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा नगर परिषद हनुमानगढ़ में 40 से अधिक सीटें जीतकर अपना बोर्ड बनाने के लक्ष्य के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। अब सभी की नजरें मंगलवार शाम तैयार होने वाले पैनल और उसके बाद प्रदेश स्तर से जारी होने वाली भाजपा की पहली प्रत्याशी सूची पर टिकी हैं। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts