एशियन गेम्स -2026 के लिए सिसाना गांव के कबड्डी खिलाड़ी जयदीप दहिया का हुआ चयन
एशियन गेम्स -2026 के लिए सिसाना गांव के कबड्डी खिलाड़ी जयदीप दहिया का हुआ चयन
सोनीपत (सच कहूँ न्यूज़)। Sonipat News: एशियन गेम्स -2026 के लिए भारत की कबड्डी टीम का चयन हो गया है. भारतीय कबड्डी टीम में 12 खिलाड़ियों में से 8 खिलाड़ी हरियाणा प्रदेश से के विभिन्न स्थानों से संबंध रखते हैं। जिसमें सिसाना गांव से संबंध रखने वाले जयदीप दहिया पुत्र कुलदीप दहिया भी चयनित हुए है। 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान के आईची- नागोया में एशियन गेम्स आयोजित किए जाएंगे ।जयदीप दहिया प्रो कबड्डी लीग हरियाणा स्टीलर टीम के कप्तान है। वर्ष 2025 में उनकी कप्तानी में हरियाणा स्टीलर प्रो कबड्डी टीम ने सीजन- 11 की ट्रॉफी जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया था। दहिया खाप व सिसाना से जयदीप दहिया ऐसे पहले कबड्डी खिलाड़ी है, जिसका एशियन गेम्स के लिए चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर गांव व क्षेत्र में काफी खुशी का माहौल है। फिलहाल खिलाड़ी जयदीप एशियन गेम्स की तैयारी के लिए अभ्यास कर रहा है।