Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर रचनात्मक प्रतियोगिता आयोजित, विजेता प्रतिभागियों का किया सम्मान
विजय लक्ष्मी कल्याण समिति कैराना के द्वारा आयोजित कराई गई प्रतियोगिता
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: भाई-बहन के पवित्र रिश्ते एवं अटूट प्रेम के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में बुधवार को विजय लक्ष्मी कल्याण समिति के कैराना स्थित कार्यालय पर एक भव्य राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 35 युवतियों एवं महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ में प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने रंग-बिरंगे धागों, मोतियों, रेशमी रिबन एवं पर्यावरण के अनुकूल वेस्ट मटेरियल का उपयोग करके बेहद मनमोहक राखियाँ बनाई।
निर्णायक मंडल में शामिल अनिरुद्ध चौहान, अनुज सैनी, सना खान और मनीषा सैनी के द्वारा प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगिता का उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर चयन किया। कार्यक्रम के अंत में समिति की संचालिका रश्मि सैनी के द्वारा विजेताओं को उपहार भेंट करके सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में नाजिश कस्सार प्रथम, नाज़िश द्वितीय तथा तरन्नुम मंसूरी तीसरे स्थान पर रही। यह आयोजन सभी के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और यादगार रहा।