रेसलिंग चैंपियन अब्दुल समद को सपाइयों ने गांव पहुंचकर किया सम्मानित
रेसलिंग चैंपियन अब्दुल समद को सपाइयों ने गांव पहुंचकर किया सम्मानित
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: यमुना खादर क्षेत्र के इस्सापुर खुरगान निवासी रेसलिंग चैंपियन अब्दुल समद को समाजवादी पार्टी की टीम ने गांव में पहुंचकर पुष्प-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। सपा जिलाध्यक्ष ने रेसलिंग चैंपियन को शीघ्र ही पार्टी सुप्रीमों अखिलेश यादव के हाथों सम्मानित कराए जाने की बात कही है।
गांव इस्सापुर खुरगान निवासी मेहंदी हसन के पुत्र अब्दुल समद ने विगत दिनों उत्तराखंड में आयोजित रेसलिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक(गोल्ड मेडल) हासिल किया था। अब्दुल समद की उपलब्धि से परिजनों, गांव और क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। युवक के शानदार प्रदर्शन से प्रभावित होकर बुधवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक टीम जिलाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में गांव इस्सापुर खुरगान में पहुंची। जहां पर उन्होंने मेहंदी हसन के आवास पर पहुंचकर उनके पुत्र अब्दुल समद का पुष्प-मालाएं पहनाकर एवं बुके भेंट करके सम्मान किया। सपा जिलाध्यक्ष ने विजेता खिलाड़ी को शॉल ओढ़ाकर उसका उत्साहवर्धन भी किया। साथ ही, उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी। उन्होंने अब्दुल समद की शीघ्र ही पार्टी सुप्रीमों एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी मुलाकात कराने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर सेवाराम चौधरी डुढार, मेहंदी हसन, कलीम चौधरी, अश्वनी शर्मा, असलम प्रधान, मुकीम आदि मौजूद रहे। विदित रहे कि कुश्ती में गोल्ड मेडलिस्ट अब्दुल समद के पिता मेहंदी हसन कैराना में दस्तावेज लेखन का कार्य करते है।
6.jpg)