एबीईएस कैंपस से कॉरपोरेट तक करियर की नई उड़ानः 'लॉन्चपैड' @ ए.बी.ई.एस. पावर्ड बाय एच.सी.एल.टेक. कैरियर शेपर का भव्य शुभारंभ

यह पहल छात्रों के कौशल विकास तथा उज्ज्वल करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी:नीरज गोयल 

Published On

गाजियाबाद (सच कहूं/रविंद्र सिंह)। नेशनल हाईवे-9 स्थित ए.बी.ई.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज में शिक्षा और व्यावसायिक जगत के बीच की दूरी को पाटते हुए एबीईएस. ने एचसीएलटेक. कैरियर शेपर और नैसकॉम फ्यूचरस्किल्स प्राइम के सहयोग से 'लॉन्चपैड' @ए.बी.ई.एस. पावर्ड बाय एच.सी.एल.टेक. कैरियर शेपर - इंडस्ट्री इंटीग्रेटेड एकेडमिक प्रोग्राम' का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर ए.बी.ई. एस. के महासचिव  शाश्वत गोयल ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी पहल के माध्यम से ए.बी.ई.एस. के 9,000 से अधिक छात्र-छात्राओं को कॉरपोरेट जगत के विशेषज्ञों के साथ जुड़कर सीखने और अपने कौशल को निखारने का व्यापक अवसर मिलेगा।

ए.बी.ई.एस. के निदेशक प्रो. (डॉ.) आलोक चौहान ने बताया कि 'लॉन्चपैड' @ए.बी.ई.एस. पावर्ड बाय एच.सी.एल.टेक. कैरियर शेपर को दो प्रमुख भागों में विभाजित किया गया है- 'डीप स्किलिंग' एवं 'इंडस्ट्रियल इंटर्नशिप्स एंड प्रोजेक्ट्स'। 'डीप स्किलिंग' कार्यक्रम 315 घंटे का होगा, वहीं 'इंडस्ट्रियल इंटर्नशिप्स एंड प्रोजेक्ट्स' 120 घंटे का प्रशिक्षण एवं परियोजना आधारित कार्यक्रम होगा।

एच.सी.एल. टेक्नोलॉजी की कॉरपोरेट वाइस प्रेसिडेंट एवं ग्लोबल हेड एडटेक बिजनेस,  शिवाशंकर ने इस अवसर पर कहा कि 'लॉन्चपैड' @ए.बी.ई.एस. पावर्ड बाय एच.सी.एल.टेक. कैरियर शेपर, छात्रों को बदलत तकनीकी आवश्यकताओं से परिचित कराने और उन्हें प्रारंभिक स्तर से ही व्यावहारिक कौशल से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से छात्रों को कॉरपोरेट क्षेत्र की वास्तविक कार्यशैली को समझने का अवसर मिलेगा।वहीं नैसकॉम की प्रतिनिधि ने कहा कि यह पहल छात्रों में सीखने की निरंतर प्रवृत्ति, आत्मविश्वास और कार्य करने की क्षमता को मजबूत करने में सहायक होगी।

ए.बी.ई.एस. और एच.सी.एल.टेक. कैरियर शेपर के बीच यह समझौता प्रारंभिक रूप से तीन वर्षों के लिए किया गया है। कार्यक्रम की समय-समय पर समीक्षा की जाएगी और आवश्यकता के अनुसार इसकी अवधि एवं दायरे में विस्तार या परिवर्तन किया जा सकेगा। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर ए.बी.ई.एस. के चेयरमैन  नीरज गोयल ने सभी छात्र-छात्राओं को 'लॉन्चपैड' @ए.बी.ई.एस. की इस नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल उनके कौशल विकास तथा उज्ज्वल करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इस अवसर पर ए.बी.ई.एस. के सलाहकार  अभय अग्रवाल, एच.सी.एल.टेक. कैरियर शेपर, नैसकॉम एवं ए.बी.ई.एस. के वरिष्ठ अधिकारी और मीडिया प्रभारी (डॉ ) तरुण अरोड़ा भी उपस्थित रहे।

About The Author

Related Posts