मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया जागरूक
महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण को लेकर कार्यक्रम
सहारनपुर (सच कहूँ न्यूज)। Saharanpur News: कलेक्ट्रेट स्थित तहसील सभागार में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप, सीओ प्रिया यादव, वरिष्ठ समाजसेवी काजल खुराना, महिला थाना एसएचओ ममतेश रानी सहित महिला थाना पुलिस टीम मौजूद रही।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संचालित विभिन्न महिला कल्याण एवं सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें उनके अधिकारों, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और उज्ज्वल भविष्य के प्रति जागरूक किया गया।
हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्हें महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं आत्मनिर्भरता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम के बाद छात्राओं को सैनिटरी पैड वितरित कर मासिक धर्म स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित, सशक्त, स्वस्थ और आत्मनिर्भर बनाने के साथ उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।