Gurugram Crime: बच्चों के झगड़े की रंजिश बनी खौफनाक! 35 साल के व्यक्ति पर ऐसे निकाली

पीट-पीटकर कर डाली हत्या, हत्या के आरोप में 10 गिरफ्तार

Published On

Gurugram Crime: गुरुग्राम, (सच कहूँ न्यूज)। सेक्टर-45 में बच्चों के झगड़े की रंजिश में 35 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में सेक्टर-40 थाना पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने मंगलवार को बताया कि सभी आरोपी गुरुग्राम में ही झुग्गियों में रहते हैं और मजदूरी का काम करते हैं। Gurugram News

पुलिस के अनुसार 31 अगस्त को सेक्टर-45 में लड़ाई-झगड़े की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया है। सीन ऑफ क्राइम और फिंगरप्रिंट टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया। इसी दौरान घायल की मौत की सूचना मिली। शव को मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक की पत्नी ने शिकायत में बताया कि 30 अगस्त को राहुल, आकाश सेक्टर-45 मार्केट के पास उनकी झुग्गी में आए और बच्चों के झगड़े को लेकर बहस करने लगे। हाथापाई में आकाश और सुनील को चोट लगी थी।

इसी रंजिश में 31 अगस्त को राहुल और उसके साथी लाठी-डंडे, चाकू व अन्य हथियार लेकर आए और उसकी झुग्गी से बाहर खींचकर उसके पति बाबूलाल (35 वर्ष) निवासी गांव हिनौता, जिला दमोह, मध्यप्रदेश के साथ मारपीट की। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। शिकायत पर थाना सेक्टर-40 में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने 1 सितंबर को 10 आरोपियों को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। Gurugram News

आरोपियों की पहचान नारायण (हटा, दमोह), प्रमोद (सुरेखा कॉलोनी, दमोह), रफीफुल आलम उर्फ मुन्ना (उत्तर दिनाजपुर, बंगाल), रणेश (सोजना, दमोह), राहुल (बटियागढ़, दमोह), अनिल (सोजना, दमोह), बिजू (इमलिया रावल, दमोह), बालकिशन (हटा, दमोह), राजाराम (पपरिया साई, दमोह) और रकीबुल उर्फ राकेश (मुर्शिदाबाद, बंगाल) के रूप में हुई।

सभी वर्तमान में गांव समसपुर व कन्हई, गुरुग्राम में झुग्गियों में रहते हैं। पूछताछ में सामने आया कि 30 अगस्त को आरोपी पक्ष ने शिकायतकर्ता के बच्चे के साथ गाली-गलौज की थी, जिसके बाद शिकायतकर्ता पक्ष ने उनके साथ मारपीट की थी। इसी की रंजिश में 31 अगस्त को हत्या की वारदात को अंजाम दिया। Gurugram News

About The Author

Related Posts