विद्यार्थियों में तकनीकी कौशल विकसित करना समय की जरूरत:डॉ अनिल कुमार अहलावत 

आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘ब्रू ब्रेन्स कोडिंग क्लब’ शुरू

Published On

गाजियाबाद (सच कहूँ /रविंद्र सिंह)।  आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज (आईएमएसईसी ) में  ‘ब्रू ब्रेन्स कोडिंग क्लब’ का शुभारंभ किया गया। क्लब का उद्देश्य विद्यार्थियों में कोडिंग संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ नवाचार, समस्या समाधान और तकनीकी कौशल विकसित करना है। साथ ही विद्यार्थियों को उद्योग जगत की बदलती जरूरतों के अनुरूप करियर के लिए तैयार करने पर जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम में डेलॉयट इंडिया की पार्टनर डॉ. स्वाति जैन मुख्य अतिथि और उद्योग विशेषज्ञ के रूप में शामिल हुईं। कॉलेज के निदेशक डॉ. अनिल कुमार अहलावत ने उनका स्वागत किया। इसके बाद डॉ. स्वाति जैन ने फीता काटकर कोडिंग क्लब का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान क्लब के उद्देश्यों और प्रस्तावित गतिविधियों की जानकारी दी गई।उद्घाटन के बाद विद्यार्थियों के लिए विशेषज्ञ संवाद सत्र आयोजित किया गया। निदेशक डॉ. अनिल कुमार अहलावत ने कहा कि विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मकता और तकनीकी उत्कृष्टता की संस्कृति विकसित करना समय की आवश्यकता है। उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच संवाद से विद्यार्थियों को तकनीकी क्षेत्र में आने वाले बदलावों और रोजगार की जरूरतों को समझने में मदद मिलती है।

Ghaziabad-1

विद्यार्थियों को निरंतर सीखते रहना चाहिए :डॉ. स्वाति जैन 

डॉ. स्वाति जैन ने ‘भविष्य की तकनीक, उद्योग की अपेक्षाएं, आवश्यक कौशल एवं करियर रेडीनेस’ विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने उभरती तकनीकों और उद्योग की बदलती जरूरतों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, समस्या समाधान, नवाचार और व्यावहारिक कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया। प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने विशेषज्ञ से सीधे संवाद कर अपने सवालों के जवाब भी प्राप्त किए। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इसके बाद अतिथियों और गणमान्य लोगों के साथ चाय पर अनौपचारिक संवाद हुआ। कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि कोडिंग क्लब विद्यार्थियों को व्यावहारिक शिक्षा, सहयोगात्मक समस्या समाधान, नवाचार और उद्योग से बेहतर जुड़ाव का मंच उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

About The Author

Related Posts