स्याना हापुड़ रोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार घायल
स्याना हापुड़ रोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत
बुलन्दशहर/बीबीनगर (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। Bulandshahr News: क्षेत्र में स्याना रोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार अमन पुत्र सुरेन्द्र सिंह राहुल कुमार निवासी सिम्भावली एक बाइक पर सवार थे जो स्याना की तरफ से आ रहे थे और अलावास बातरी के मूले पुत्र मदनपाल, रवि पुत्र पिंकी दूसरी बाइक पर सवार थे जो बीबीनगर की और से अपने गांव अलावास बातरी के लिए जा रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रवि और मूले नजदीकी गांव बैनीपुर से टाइल पत्थर का कार्य करके अपने गांव लोट रहे थे। स्याना हापुड़ रोड़ पर बीबीनगर झोड़ तिराहे के पास अचानक दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुँचाया गया। पुलिस ने हादसे की जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
