नाले की सफाई नहीं हुई तो तहसील में होगी महापंचायत: अखिलेश चौधरी

नाले की सफाई नहीं हुई तो तहसील में होगी महापंचायत: अखिलेश चौधरी

Published On

भोपा (सच कहूँ न्यूज़)। Bhopa News: भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के बैनर तले गांव नंगला बुजुर्ग में बैठक का आयोजन किया गया। ग्रामिणो की सुनी समस्या। जल्द समाधान का दिया आश्वासन। गांव नंगला बुजुर्ग मे यूनियन की बैठक मे पहुंचे भारतीय किसान संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने रीवन काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

ग्रामीणों ने गांव में लंबे समय से नाले की  सफाई न होने के कारण नाले की समस्या और गंदगी की समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि गंदा पानी खेतों में भर रहा है, जिससे दुर्गंध के साथ बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।अखिलेश चौधरी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि समस्या के समाधान के लिए प्रशासन से बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द समस्या का समाधान नहीं किया तो तहसील जानसठ में महापंचायत आयोजित कर आंदोलन किया जाएगा।

राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं शिक्षक नेता चौधरी नरेश पाल सिंह ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा किसान, मजदूर और गरीबों की आवाज उठाने वाला संगठन है। संगठन में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सहित सभी वर्गों के लोग जुड़े है। 

बैठक की अध्यक्षता मोहम्मद शाहिद ने की, जबकि संचालन राष्ट्रीय प्रतिनिधि निक्की चौधरी ने किया। कार्यक्रम में चौधरी शाहिद जिला सचिव,युशुफ, चौधरी गुलशेर, मौ रिजवान, रकम सिंह नायक, मीर हसन, भगवानदास सैनी, प्रम जीत, सुरेश प्रजापति, मदन नायक, सुहैल, बाबू, समंत सिंह नायक, मोहरम, अकरम, इस्लाम, आलिम, मुत्याज, असलम, शहजाद, मीराजम, इलम, यामिन, सुलेमान, सुन्दर जाहिद, इमरान, कयाम, मुनफेत, मुजफ्फर, कासम, नफरत आदि लोग मौजूद रहे।

Bhopa News
Bhopa News: नाले की सफाई नहीं हुई तो तहसील में होगी महापंचायत अखिलेश चौधरी।

About The Author

Related Posts