रविन्द्र इन्सां ने 15वीं बार किया रक्तदान, कैंसर पीड़ित के इलाज में सहयोग के लिए दिया एक यूनिट रक्त

हनुमानगढ़ ब्लॉक की सच्ची प्रेमी समिति के मेंबर रविन्द्र इन्सां ने किया मरीज रुक्मणि देवी के इलाज में सहयोग

Published On

Blood Donation: हनुमानगढ़। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए डेरा सच्चा सौदा सरसा के हनुमानगढ़ ब्लॉक की सच्ची प्रेमी समिति के मेंबर रविन्द्र इन्सां ने मरीज रुक्मणि देवी के इलाज में सहयोग के लिए एक यूनिट रक्तदान किया। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर कमेटी के मेंबर जानू इन्सां ने बताया कि मरीज रुक्मणि को कैंसर की बीमारी है और कीमो चल रही है। रविन्द्र इन्सां ने हनुमानगढ़ टाउन स्थित राजकीय जिला चिकित्सालय में एक यूनिट रक्तदान कर मरीज के इलाज में सहयोग किया। रविन्द्र इन्सां ने कुल 15वीं बार रक्तदान किया। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts