Pensioners News: आयुर्वेदिक दवाएं उपलब्ध न करवाने को लेकर जताई नाराजगी

पेंशनर समाज की पाक्षिक बैठक में आरजीएचएस योजना पर हुई चर्चा

Published On

Pensioners News: हनुमानगढ़। राजस्थान पेंशनर समाज जिला शाखा हनुमानगढ़ टाउन की पाक्षिक बैठक मंगलवार को शाखा अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सामाजिक गतिविधियों के साथ पेंशनर्स से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में आरजीएचएस योजना को लेकर भी चर्चा हुई। पेंशनर्स ने हनुमानगढ़ शहर में फार्मा स्टोर्स की ओर से आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध नहीं करवाए जाने की शिकायत रखी। इस मामले को राजस्थान पेंशनर समाज के प्रांतीय अध्यक्ष के संज्ञान में लाने का निर्णय लिया गया। Hanumangarh News

बैठक में सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ. बृजेश गौड़ के क्लीनिक पर आरजीएचएस योजना के तहत आउटडोर सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि पेंशनर्स चिकित्सक की पर्ची के आधार पर अनुबंधित फार्मा स्टोर से दवाइयां प्राप्त कर सकते हैं। बैठक के दौरान विजय प्रताप सिंह की शादी की 50वीं सालगिरह तथा हनुमान राम बिश्नोई और राम लुभाया तिन्ना का जन्मदिन भी मनाया गया। तीनों का तिलक लगाकर, कलावा बांधकर एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।

पेंशनर समाज की ओर से उपहार स्वरूप राशि डालकर तीनों को एक-एक पर्स भेंट किया गया। बैठक में अखिलेश कौशिक, कद्दूराम मित्तल, रमेश कौशिक, मनोहर लाल चुघ, सुबे सिंह, हरिश्चंद्र महला, मनीराम लेक्सर, जयराम सेवकानी, मोहनलाल वर्मा, विजयलक्ष्मी, जगदीश शर्मा, रामलाल सेन, सुरेंद्र गांधी, रमेश जैन, रमेश चंद्र शर्मा, सांवरमल शर्मा, नौपसिंह यादव, जगदीश सिद्धप, महेश सुथार, शिव नारायण सारस्वत, मोहनलाल गोदारा, सुरेश शेखावत, सुरेंद्र मोहन कटारिया, मोहम्मद इशाक खान, हाकम सिंह, राजेंद्र बंसल, मनोहर लाल शर्मा, संतलाल छिम्पा, अजीत शेखावत, हरदीप सिंह, राजाराम मूंड, श्याम बाबू त्रिपाठी, मनीराम बिस्सु, प्रेमचंद जोइया, दीपेंद्र कांत, सुरेश गुप्ता, गोविंदराम शर्मा सहित कई अन्य पेंशनर्स मौजूद रहे। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts