विधायक ने विधानसभा में उठाई हलके के गांवों के कच्चे रास्तों को पक्का करने की मांग
विधायक ने हल्के के गांव के कच्चे रास्तों को पक्का करने की मांग उठाई विधानसभा मे
सोनीपत (सच कहूँ न्यूज़)। Sonipat News: हरियाणा विधानसभा के चल रहे मानसून सत्र में बरोदा के विधायक इन्दूराज नरवाल ने बरोदा हल्के के विभिन्न गांव के पांच से छह क्रम के कच्चे रास्तों को पीडब्लूडी विभाग व मार्केटिंग बोर्ड से बनवाने की मांग विधानसभा में उठाई।
उन्होंने बताया कि गाँव रिंढाणा मे भावड़ वाला रास्ता,मेहरडा वाला रास्ता,हथवाला वाला रास्ता। गाँव घड़वाल मे मेहरडा वाला रास्ता, गाँव भावड़ मे रिंढाणा वाला रास्ता , गाँव बनवासा मे गोहाना-जुलाना पीडब्लूडी से वाटर वर्क्स होते हुए कोहला वाला रास्ता ,.गाँव गंगाना मे गंगाना-सिवानामाल पीडब्लूडी रोड से भम्भेवा वाला रास्ता, गाँव बरोदा मे कोहला बरोदा रोड से डाभ वाला रास्ता, गाँव बरोदा मे कोहला-बरोदा रोड से जनता बुटाना वाला रास्ता, गाँव जागसी मे गोहाना-सफीदों पीडब्लूडी रोड से छैतहरा-सिवानका वाला रास्ता, गाँव मुंडलाना मे
रोहतक-पानीपत राष्ट्रीय राजमार्ग से चिड़ाना वाला रास्ता, बुटाना मे कोहला पीडब्लूडी रोड से बरोदा वाला रास्तो को पक्का करवाने की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि विभिन्न गाँवों की फिरनियों, जिनके प्राकलन अप्रैल 2024 में हेड ऑफिस भेजे जा चुके हैं, उन्हें भी शीघ्र स्वीकृति प्रदान कर पक्का करवाने की मांग की। जिनमे भावड़, बनवासा, भैंसवान खुर्द, घड़वाल,ईशापुर खेड़ी, खानपुर खुर्द,रिवाड़ा, जसराना, बुसाना, बुटाना कुंडू, बुटाना खेतलान, माजरा, कटवाल व अन्य कई गाँव शामिल है।
.jpg)