शिक्षा और रोजगार
Asian Games: एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल विजेता दीपक पूनिया का खरखौदा पहुंचने पर भव्य स्वागत
एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल विजेता दीपक पूनिया का खरखौदा पहुंचने पर भव्य स्वागत
खरखौदा, सच कहूँ न्यूज़। Kharkhoda News: एशियन गेम्स मे ब्रांज मेडल विजेता दीपक पूनिया का खरखौदा पहुंचने पर जेएसएस ग्रुप व स्वास्तिक ग्रुप द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर दीपक पूनिया ने कहा कि क्षेत्र में आने से उन्हें आज बहुत बड़ी ताकत मिली है यह ताकत और प्यार को ओलंपिक गोल्ड मेडल में बदलने का काम करेंगे । उन्होंने कहा कि आज का युवा जो नशे व अन्य गलत कार्यों के रास्ते पर बढ़ रहा है। इससे उन्हें बहुत पीड़ा होती है। क्योंकि ऐसे कार्यों को छोड़कर और किसी काम में नहीं तो वह खेलों की तरफ अग्रसर हो, क्योंकि खेल हमारे शरीर को तो स्वस्थ रखता ही है।
अपित खेलों में वह एक बड़ी ताकत है जिसके जरिए हम अपने क्षेत्र का विदेशो मे नाम रोशन कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि खेलो मे हार जीत दोनों एक सिक्के के दो पहलू है। हार जीत तो होती रहती है परंतु इससे भी हमें और अधिक मेहनत करनी चाहिए हमें केवल अपनी मेहनत पर ही ध्यान केंद्रित रखना चाहिए। सफलता अपने आप कदम चूमेगी। कोच अश्विनी ने बताया कि दीपक पूनिया ने ऐसा देश का कोई भी अवार्ड नहीं बचा है। जो उन्होंने देश के लिए प्राप्त न किया हो। अब केवल एक ही मेडल की आवश्यकता है वह है ओलंपिक मेडल इसको भी पूरा करने का आने वाले ओलंपिक गेम्स में जीतकर देश का नाम विश्व में ऊंचा करेंगे।
इस मौके पर निलोठी की ग्राम पंचायत सरपंच लाल ओमप्रकाश व अन्य व्यक्तियों द्वारा एशियन गेम्स मे विजेता दीपक पूनिया का नोटों की माला पहनकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कोच अश्विनी, अठगांव के प्रधान व गोपालपुर के सरपंच विनोद, दिनेश ठेकेदार, हरविंदर दहिया, आशुतोष सरोहा, कमल शर्मा, बबलू प्रधान, पंकज, राजीव ,शक्ति ठेकेदार, मोनू, अमित पहलवान, भाले पहलवान, ओमप्रकाश, प्रदीप फोजी, अनिल एडवोकेट, जयकरण पहलवान, अमरजीत निलोठी, सुन्दर, उमेश मास्टर, नीरज दहिया, आदि मौजूद रहे।