राशन डिपो पर कोताही कतई बर्दास्त नहीं: एसडीएम संदीप

राशन डिपो पर कोताही कतई बर्दास्त नहीं: एसडीएम संदीप

Published On

तोशाम, सच कहूँ/विरेंद्र सिंह। Tosham News: एसडीएम संदीप कुमार ने कहा कि राशन डिपो पर कोताही कतई बर्दास्त नहीं की जाएंगी। एसडीएम बुधवार को राशन डिपो का औचक निरीक्षण कर रहे थे। एसडीएम ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम को साथ लेकर गांव बागनवाला की डिपो धारक अनीता देवी के राशन डिपो का औचक निरीक्षण के दौरान डिपो पर उपलब्ध आवश्यक राशन वस्तुओं के स्टॉक की जांच की गई। जांच के दौरान डिपो पर सभी राशन वस्तुएं पोस मशीन सरकार के नियमानुसार पाई गई। इस मौके पर मौजूद लाभार्थियों से बातचीत करने पर उन्होंने पूरी मात्रा में समय पर राशन वितरण होने बारे व लाभार्थियों द्वारा मुफ्त में गेहूं मिलने बारे बताया गया। पात्र लाभार्थियों द्वारा डिपो धारका के राशन वितरण व अच्छा व्यवहार होने बारे संतुष्टि जाहिर की।

About The Author

Related Posts