Pratap School: प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों ने पेंचक सिलाट फेडरेशन कप में जीते 7 पदक

प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों ने पेंचक सिलाट फेडरेशन कप में जीते 7 पदक

Published On

सोनीपत (सच कहूँ न्यूज़)। Sonipat News: लद्दाख के लेह स्थित एनडीएस ग्राउंड के इंडोर स्टेडियम में आयोजित 10वीं पेंचक सिलाट फेडरेशन कप में प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों ने 7 पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य पदक जीतकर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। पदक विजेता खिलाड़ियों का विद्यालय पहुंचने पर  द्रोणाचार्य अवॉर्डी ओम प्रकाश दहिया, संस्थापक सत प्रकाश नंबरदार, प्रधानाचार्या दया दहिया, अकादमिक डायरेक्टर डॉ. सुबोध दहिया तथा कोच जगमेंदर पंचाल ने फूलमालाओं से स्वागत किया।

प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में 85-90 किलोग्राम भार वर्ग में सोमवीर तथा 75-80 किलोग्राम में विनय ने स्वर्ण पदक, कुणाल राठी (50-55 किग्रा), दीपांशु शर्मा (60-65 किग्रा), शुभम (65-70 किग्रा) और अनिकेत (80-85 किग्रा) ने प्रतिभाग किया। जूनियर वर्ग में ओपन-1 वर्ग में रुद्र ने स्वर्ण पदक , 51-55 किग्रा वर्ग में शुभम ने रजत पदक, जबकि 67-71 किग्रा में प्रतीक, 75-79 किग्रा में वंशु डाबस तथा 83-87 किग्रा में अतीक ने कांस्य पदक अपने नाम किए। अकादमिक डायरेक्टर डॉ. सुबोध दहिया ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और संघर्ष करने की भावना पैदा करते हैं।

 

About The Author

Related Posts