Road Accident: भिवानी में ट्रक से भिड़ी गाड़ी; महिला-बच्चे की मौत

नरहड़ पीर से दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु, आमने-सामने हुई टक्कर

Published On

भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। Bhiwani News: नरहड़ पीर, पिलानी से दर्शन कर भिवानी लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी की शुक्रवार सुबह पोकरवास गांव के पास ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में गाड़ी सवार 5 से 6 वर्षीय अर्णव और करीब 50 से 52 वर्षीय सुलोचना की मौत हो गई, जबकि रश्मि, अंजलि और कर्मवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार जारी है। डीएसपी संजीव के अनुसार, पांच लोग धार्मिक यात्रा पर नरहड़ पीर गए थे।

इनमें तीन भिवानी और दो मंढाना क्षेत्र के रहने वाले थे और आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे वापस लौटते समय पोकरवास के पास भिवानी से लोहारू की ओर जा रहे ट्रक से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई। हादसे में किसी महिला के गर्भवती होने की चर्चा पर डीएसपी ने कहा कि डॉक्टरों की ओर से फिलहाल कोई लिखित जानकारी नहीं दी गई है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ही स्थिति स्पष्ट होगी।

डीएसपी ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत और तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जरूरत पड़ने पर उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर किया जा सकता है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Related Posts