Seva Sankalp Abhiyan: सेवा सेतु संकल्प अभियान के तहत पटौदी में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

शिविर में 61 लोगों की हुई टीबी स्क्रीनिंग

Published On

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram Seva Sankalp Abhiyan: सेवा सेतु संकल्प अभियान के तहत पटौदी स्थित सामुदायिक केंद्र कार्यालय में ह्यूमाना पीपुल टू पीपुल इंडिया की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। स्वास्थ्य हरियाणा प्रोजेक्ट के तहत लगे इस शिविर में क्षेत्र के ग्रामीणों ने बढ़-चढकर भाग लिया।

शिविर के दौरान 61 ग्रामीणों की एक्स-रे के माध्यम से टीबी स्क्रीनिंग की गई। स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव, समय पर जांच और उपचार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। टीम ने बताया कि समय पर जांच और नियमित इलाज से टीबी जैसी गंभीर बीमारी को पूरी तरह नियंत्रित किया जा सकता है। स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि वे नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं और टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

शिविर में ग्रामीणों का स्वास्थ्य विवरण लिया गया और जरूरत के अनुसार आगे की जांच व उपचार के लिए मार्गदर्शन भी दिया गया। इस अवसर पर कैंप कोआॅर्डिनेटर आशुतोष एवं निशा, मोबिलाइजर ओमप्रकाश गुर्जर, वॉलंटियर सुनीता, एक्स-रे स्टाफ आसिफ एवं सौरभ, डॉ. आशुतोष, योगेश, दीपक यादव (एसटीएस) और एम्बुलेंस ड्राइवर राजवीर जाट मौजूद रहे। एचपीपीआई की टीम ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य अभियान की सराहना की।

 

About The Author

Related Posts