Punjab Haryana Weather Alert: उत्तर भारत में बढ़ी प्राकृतिक आपदा की मार, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

फतेहपुर 5.7 और फरीदकोट 7.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडे

Published On

चंडीगढ़/हिसार (संदीप सिंहमार)। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। दो दिनों से न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ और जयपुर केंद्रों से जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार राजस्थान का फतेहपुर (सीकर) 5.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। वहीं पंजाब के फरीदकोट में पारा 7.2 डिग्री और हरियाणा के महेंद्रगढ़ में 8.7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है।

आंकड़ों के मुताबिक फतेहपुर में 5.7 के बाद पंजाब के फरीदकोट में 7.2, लुधियाना में 8.2, फरीदकोट में 8.4, हरियाणा के महेंद्रगढ़ में 8.7, करनाल और पटियाला में 8.8, होशियारपुर  में 9.0, रेवाड़ी के बावल में 9.2 तथा पटियाला और फतेहगढ़ साहिब में 9.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में पारा 6 से 10 डिग्री और शेष अधिकांश भागों में 10 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा।

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों 20 से 22 नवंबर के लिए हरियाणा और पंजाब में धुंध को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। बुलेटिन के मुताबिक सुबह और देर रात के समय अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। शुक्रवार को हरियाणा के उत्तरी व दक्षिणी जिलों और पंजाब के उत्तरी इलाकों में धुंध का असर दिखेगा, जो 21 व 22 नवंबर को और अधिक हो जाएगा। 23 नवंबर से मौसम साफ होने का अनुमान है।

राजस्थान में वीकेंड पर छाए रहेंगे बादल

राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में आगामी एक सप्ताह तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने और तापमान में विशेष परिवर्तन न होने की संभावना है। हालांकि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से वीकेंड पर यानी 21 और 22 नवंबर को पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी भी हो सकती है।

पहलगाम में पारा गिरकर पहुँचा -2.8 डिग्री से.

श्रीनगर (एजेंसी)। कश्मीर घाटी में वीरवार को न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहा। श्रीनगर शहर में तापमान माइनस 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ज्स्थानीय मौसम विभाग के निदेशक मुख्तार अहमद ने आईएएनएस को बताया कि पूरी घाटी में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु (फ्रीजिंग पॉइंट) से नीचे रहा। श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान -0.2 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में -1 डिग्री सेल्सियस और पहलगाम में -2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वीरवार को घाटी में सर्दियों की हल्की धूप निकली, जो बर्फीले पहाड़ों से आ रही सुबह की ठंडी हवाओं के सामने बेअसर साबित हुई। दिन के समय ज्यादातर जगहों पर सर्दी बढ़ने लगी है, हालांकि कश्मीर में कहीं भी जलाशय अभी तक पूरी तरह नहीं जमे हैं। जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री, कटरा में 10.9 डिग्री, बटोत में 5.7 डिग्री, बनिहाल में 8.7 डिग्री और भद्रवाह में 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts