Anmol Vachan: पूज्य गुरु जी ने बताया आज के दौर में खुश रहने का आसान तरीका
गुरुमंत्र के जाप से डीएनए मजबूत होता हैं: पूज्य गुरु जी
पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां (Saint Dr. Gurmeet Ram Rahim Singh Ji Insan) फरमाते हैं कि आज का दौर, आज का समय अपने आप में एक अलग तरह का समय है। इस समय में हाथ को हाथ खाए जा रहा है। स्वार्थ का बोलबाला है। कौन अपना, कौन पराया आदमी समझ नहीं पाता। तो आदमी के अंदर कई तरह के सवाल उठते हैं, जैसे क्या आज के दौर में, आज के समय में आदमी खुश रह सकता है। दूसरे शब्दों में आज के दौर में खुशी से जीवन जीया जा सकता है? तो इसका जवाब है जी हां, ऐसा संभव है। क्या इसके लिए कोई दवाई, क्या कोई इसके लिए संसाधन लाने पड़ेंगे। जी नहीं, कोई दवाई की जरूरत नहीं, कोई अलग से संसाधन खरीदने की जरूरत नहीं।
खुश रहने के लिए यह बेहद जरूरी है कि आपके दिमाग में जो अनाप-शनाप चलता है, लगातार नेगेटिव चलता है, उसको कंट्रोल करना है और दिमाग के इन विचारों को कंट्रोल करने के लिए तरीका है गुरुमंत्रा, नाम शब्द, कलमा, मैथ्ड आॅफ मैडिटेशन। गुरुमंत्र का जाप करो, आपके अंदर आत्मबल आएगा, आत्मिक शांति आएगी।
गुरुमंत्र का जाप करो जिससे आपके डीएनए पॉवर फुल बनेगा। जो आपके माइंड को रीफ्रेश कर देंगे, पूरी तरह से फ्रेश कर देंगे और जब डीएनए पॉवरफुल है तो दिमाग में विचार भी पॉवरफुल होंगे तथा विचारों का पॉवरफुल होना ही खुश रहने के लिए एक सबसे बड़ा संकेत है। तो मेडिटेशन, गुरुमंत्र का जाप करने से डीएनए के सैल पॉवरफुल हो जाते है। डीएनए माइंड को पॉजिटिविटी और अच्छाई के संदेश भेजता है। जब दिमाग में अच्छाई के संदेश आ जाते है तो अपने आप चेहरे पर मुस्कान खिल उठती है।
Comments