Ramlila: रामलीला में श्रवण कुमार का सजीव चित्रण, दर्शक हुए भावविभोर

रामलीला में श्रवण कुमार का सजीव चित्रण, दर्शक हुए भावविभोर

Published On

मीरापुर (सच कहूँ/कोमल प्रजापति)। Miranpur News: पुराना बाजार स्थित श्रीरामलीला मंडल मीरापुर में चल रही श्री रामलीला के दौरान बुधवार रात श्रवण कुमार प्रसंग का भावपूर्ण एवं सजीव मंचन किया गया। कलाकारों ने महाराजा दशरथ और श्रवण कुमार की भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। श्रीरामलीला मंडल के अध्यक्ष पंकज संगल ने बताया कि मंचन के दौरान दिखाया गया कि महाराजा दशरथ शिकार के लिए जंगल में गए थे। इस दौरान उन्होंने शब्दभेदी बाण चलाया, जो भूलवश श्रवण कुमार को जा लगा जिस कारण उनकी मृत्यु हो गई।

श्रवण कुमार की मृत्यु के बाद उनके माता-पिता ने पुत्र वियोग में महाराजा दशरथ को श्राप दिया कि जिस प्रकार वे पुत्र वियोग में प्राण त्याग रहे हैं, उसी प्रकार उन्हें भी पुत्र वियोग सहना पड़ेगा। इसके बाद महाराजा दशरथ द्वारा ऋषियों के मार्गदर्शन में यज्ञ कराया गया, जिसके फलस्वरूप भगवान श्रीराम सहित चारों भाइयों का जन्म हुआ। श्रवण कुमार प्रसंग के सजीव चित्रण को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इस अवसर पर घनश्याम दास अग्रवाल, निशांत माहेश्वरी, पुनीत रस्तौगी, गौरव वत्स, अतुल अग्रवाल, मानिक सिंगल, गगन अग्रवाल, मोहनलाल सिंगल, तेजपाल वर्मा आदि कमैटी के सदस्य मौजूद रहे।

About The Author

Related Posts