Kairana Road Accident: तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, दो युवक गंभीर घायल

तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, दो युवक गंभीर घायल

Published On

कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana Road Accident: कस्बे के नेशनल हाईवे-709एड़ी पर स्थित गांव मन्नामाजरा के निकट तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को कैराना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

रविवार शाम करीब पांच बजे शामली के गांव खेड़ी करमू निवासी विकास और अंकित राइडर बाइक पर सवार होकर कैराना से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे गांव मन्नामाजरा के निकट स्थित ईदगाह के सामने पहुंचे, तभी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की सहायता से दोनों घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts